MOVIES

Rediff.com » Movies

प्रियंका, दीपिका ने दी सलमान को मात!
By नम्रता ठक्कर
July 14, 2019

सोशल मीडिया पुरुष-प्रधान तो बिल्कुल नहीं है!

हमने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के सबसे जाने-माने स्टार्स पर नज़र डालने का फ़ैसला किया, और पाया कि लड़कियाँ लड़कों से काफ़ी आगे हैं।

जहाँ प्रियंका चोपड़ा जोनस और दीपिका पादुकोण सबसे ऊपर हैं, वहीं सलमान ख़ान काफ़ी नीचे।

दूसरे ख़ान -- शाह रुख़ ख़ान और आमिर -- तो इस लिस्ट में भी नहीं आते!

नम्रता ठक्कर ने डाली इंस्टाग्राम के सबसे लोकप्रिय सितारों पर एक नज़र।

प्रियंका चोपड़ा जोनस

फोटोग्राफ: Priyanka Chopra Jonas/Instagram के सौजन्य से

अभिनेत्री, गायिका, विश्वस्तरीय फैशन आइकॉन और टेक इनवेस्टर प्रियंका को हर चीज़ में सबसे आगे रहने की आदत है।

42.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वह हैं इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय भारतीय।

 

दीपिका पादुकोण

फोटोग्राफ: Deepika Padukone/Instagram के सौजन्य से

बाजीराव मस्तानी  में उनकी को-स्टार दीपिका 37.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उनसे ज़्यादा पीछे नहीं हैं।

हमें इंस्टाग्राम पर दीपिका की स्टायलिश तसवीरों और उनपर उनके पति रणवीर के कमेंट्स पढ़ने में बड़ा मज़ा आता है।

 

आलिया भट्ट

फोटोग्राफ: Alia Bhatt/Instagram के सौजन्य से

रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक, आलिया भट्ट के पास हैं 34.7 मिलियन फॉलोअर्स।

फैशन से जुड़े सुझाव चाहिये? तो उनका पेज ज़रूर देखिये!

 

श्रद्धा कपूर

फोटोग्राफ: Shraddha Kapoor/Instagram के सौजन्य से

अभी तक बॉलीवुड में उनका सफर भले ही उतार-चढ़ाव से भरा रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर श्रद्धा का सफर सचमुच शानदार रहा है।

यूं ही नहीं उनके 31.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं!

अपनी ज़िंदग़ी से जुड़ी दिलचस्प जानकारियों के साथ इस ख़ूबसूरत अभिनेत्री ने अपने फैन्स का दिल जीत रखा है।

 

जैक़लीन फर्नैंडेज़

फोटोग्राफ: Jacqueline Fernandez/Instagram के सौजन्य से

जैक़लीन के लाजवाब हॉलिडे पिक्चर्स और वर्क-आउट वीडियोज़ हमेशा हिट होते हैं, और उनके पास हैं 30.1 मिलियन फॉलोअर्स।

 

अक्षय कुमार

फोटोग्राफ: Akshay Kumar/Instagram के सौजन्य से

अक्षय अपनी मूवी की ख़बरों और अपने परिवार की तसवीरों के साथ हमेशा अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं, और उन्हें फैन्स से भरपूर प्यार मिलता है!

इस अभिनेता के 27.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

अनुष्का शर्मा

फोटोग्राफ: Anushka Sharma/Instagram के सौजन्य से

अनुष्का के हाथ में अभी कोई मूवी भले ही न हो, लेकिन उनके फैन्स को इससे फर्क नहीं पड़ता। फैन्स को उनके पति विराट कोहली के साथ असल ज़िंदग़ी का उनका प्यार देखना पसंद है, और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन फॉलोअर्स उनपर जान छिड़कते हैं।

 

रणवीर सिंह

फोटोग्राफ: Ranveer Singh/Instagram के सौजन्य से

रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर बिल्कुल प्रोफेशनल अंदाज़ दिखाते हैं, और अपनी फिल्मों की तसवीरें या अपने रोल्स की तैयारियाँ यहाँ डालते रहते हैं। जी हाँ, यहाँ कभी-कभी उनकी ख़ूबसूरत पत्नी की तसवीर भी दिख जाती है।

उन्हें इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोअर्स का प्यार मिला है।

 

सलमान ख़ान

फोटोग्राफ: Salman Khan/Instagram के सौजन्य से

सोशल नेटवर्किंग साइट्स की बात करें, तो सलमान ख़ान अपने प्रतिस्पर्धियों, शाह रुख़ और आमिर ख़ान से काफ़ी आगे हैं।

इस दबंग अभिनेता के पास फिलहाल 24.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

सनी लेओनी

फोटोग्राफ: Sunny Leone/Instagram के सौजन्य से

23.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सनी लेओनी ने इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

अगर आपको मेक-अप से जुड़े कोई सुझाव चाहिये, तो उनका पेज ज़रूर देखें। 

नम्रता ठक्कर
© 2024 Rediff.com